सेना ने 5-6 आतंकियों को खदेड़ा, LoC पर घुसपैठ करने की कर रहा था कोशिश

डेस्क: कल जम्मू-कश्मीर पर आयी ऐतिहासिक फैसले के बीच एलओसी पर आतंकियों ने घुसपैठ की नाकाम कोशिश की है। लेकिन इस कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। माछिल सेक्टर में बीती रात 2.30 बजे 5 से 6 आतंकियों ने घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। सारे आतंकी भारतीय सीमा में 500 मीटर तक घुस आए लेकिन इन सभी आतंकियों को भारतीय सेना भगा दिया गया है। इस दौरान भारीतय सेना का एक जवान घायल हो गया है। 
धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है ताकि पकिस्तान की तरफ से की जाने वाली हरकत को मुंहतोड़ जबाव दिया जा सकें। इन सभी चीजों पर ध्यान रखने के लिए खुद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल जम्मू कश्मीर में मौजूद हैं। जम्मू राज्य के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात हैं ताकि किसी  उत्पन ना हो। जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेषाधिकारों को अब हटा दिया गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद घाटी में सुरक्षा को बढ़ाया गया है ताकि किसी भी तरह की स्थिति से निपटा जा सके। साथ ही साथ जम्मू कश्मीर में शांति बना रहें और किसी भी प्रकार की कोई घटना ना हो। 
इस वक्त खुद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल श्रीनगर में हैं और करीबी से इन सभी हालात पर नजर बनाए हुए है। ऐसा माना जा रहा हैं की अजित डोभाल केंद्र के फैसले को सही तरीके तक लागू होने तक वहां ही रहेंगे ताकि जम्मू को शनि बनी रहे और वहां किसी प्रकार की कोई घटना ना हो। मौजूदा समय में जम्मू कश्मीर में अर्धसैनिक बलों के करीब एक लाख जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। साथ ही साथ सेना और वायुसेना को भी सतर्क कर दिया गया हैं। अभी जम्मू-कश्मीर में हलचल तेज है। पुरे श्रीनगर और जम्मू में धारा 144 लागू हो चुकी है। 


जम्मू कश्मीर में मोबाइल, इंटरनेट सेवा भी बंद कर दिया गया है। बहुत दिनों के बाद  घाटी में मोबाइल, इंटरनेट सेवाओं के साथ लैंडलाइन सर्विस को भी बंद कर दिया गया है। ऐसा पहली बार करगिल युद्ध के दौरान किया गया था। 

0 comments:

Post a Comment