जानें किन लोगों को ज्यादा होता है टीबी का खतरा

डेस्क: दरअसल टीबी की बीमारी इंसान के शरीर में ट्यूबरकोलॉसिस बैक्टीरिया से फैलता हैं। यह बैक्टीरिया बॉडी को इंफेक्ट करते हुए स्वस्थ्य व्यक्ति को भी अपनी चपेट में ले लेता हैं और इंसान टीबी की बीमारी से ग्रसित होता हैं। लोगों के मन में इस बात की चिंता बनी रहती हैं की इस बीमारी का खतरा ज्यादा किस व्यक्ति को होता हैं। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के द्वारा ये जानने की कोशिश करेंगे की किन लोगों को ज्यादा होता है टीबी का खतरा। तो आइये जानते हैं विस्तार से।   
मेडिकल साइंस के एक रिसर्च के अनुसार टीबी बीमारी होने का सबसे ज्यादा खतरा बच्चे और गर्भवती महिलाओं को होता हैं। यह बीमारी ज्यादा तर उन लोगों को होता हैं। जिनके शरीर की इम्युनिटी कमजोर होती हैं। जिसके कारण ट्यूबरकोलॉसिस बैक्टीरिया का अटैक इनके शरीर को प्रभावित करता हैं और इंसान टीबी की बीमारी का शिकार हो जाता हैं। इसलिए बच्चे और गर्भवती महिलाओं को समय समय पर टीबी की जांच कराते रहना चाहिए ताकि इस समस्या से बचा जा सकें। 

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक वैसे लोग जो एचआईवी से ग्रसित होते हैं उन लोगों को टीबी की बीमारी सबसे अधिक होती हैं। क्यों की  एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है जिससे उसके शरीर को बीमारियों से लड़ने की छमता खत्म हो जाती हैं। 

वैसे लोग जो ज्यादा मात्रा में शराब और सिगरेट का सेवन करते हैं। उन लोगों को भी टीबी की बीमारी का खतरा सबसे अधिक होता हैं। इसलिए सभी लोगों को इस बात का सदैव ख्याल रखना चाहिए और शराब का सेवन नहीं करना हैं। क्यों की जो लोग इसका सेवन करते हैं। उनके शरीर में ट्यूबरकोलॉसिस बैक्टीरिया का अटैक आसानी से हो जाता हैं।  

0 comments:

Post a Comment