डेस्क: बरसात का मौसम आ गया हैं इस मौसम में कॉकरोच घर में प्रवेश कर जाता हैं जो बहुत सी चीजों को नुकसान पहुंचाता हैं। साथ ही साथ इससे बीमारी फ़ैलाने का भी खतरना बना रहता हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे जिस उपाय को अपना कर घर के कॉकरोच को भगा सकते हैं तथा अपने घर को स्वस्थ और कीटाणुओं से मुक्त रख सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 . लौंग की गंध, कॉकरोच को भगाने के लिए लौंग सबसे लाभकारी होता हैं। क्यों की तेज गंध वाला लौंग कॉकरोचों के श्वसन क्रिया को प्रभावित करता हैं। इससे कॉकरोच तुरंत भाग जाता हैं। इसलिए आप लौंग के कुछ कली को चूर कर उसे किचन की दराजों और स्टोर रूम की अलमारियों में रख दीजिए। इस उपाय से कॉकरोच भाग जाएंगे।
2 . तेजपत्ते का इस्तेमाल, घर के कॉकरोच को भगाने के लिए आप तेज पतें का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर के जिस कोने में कॉकरोच हों वहां तेजपत्ते की कुछ पत्तियों को मसलकर रख दें। कॉकरोच उस जगह से भाग जायेगा। तेजपत्ते की गंध से कॉकरोच को तुरंत भागते हैं। आप समय-समय पर पत्तियां बदलते रहें। इससे आपके घरों से कॉकरोच भाग जायेंगे।
3 . बेकिंग पाउडर और चीनी, आप एक बर्तन में बराबर मात्रा में बेकिंग पाउडर और चीनी को मिलाएं और इस मिश्रण को कॉकरोच आने के प्रभावित जगह पर छिड़क दें। चीनी का मीठा स्वाद कॉकरोचों को आकर्षित करता है और बेकिंग सोडा उन्हें मारने का काम करता हैं। इससे आपके घरों के सारे कॉकरोच मर जायेंगे तथा इस समस्या से आपको छुटकारा मिल जायेगा।
4 .किरोसिन, केरोसिन तेल के के इस्तेमाल से भी कॉकरोच को भगा सकते हैं। क्यों की किरोसिन की बदबू कॉकरोच के श्वसन क्रिया को प्रभावित करती हैं। इससे कॉकरोच तुंरत भाग जाता हैं। लेकिन इसकी बदबू से निपटने के लिए आपको तैयार रहना पड़ेगा।
0 comments:
Post a Comment