हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो दुबले पतले शरीर से परेशान रहते हैं। इससे शरीर में कई तरह की समस्या भी उत्पन हो जाती हैं। साथ ही साथ शरीर का इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता हैं। जिसके कारण ये लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में जिन चीजों के सेवन से आप दुबले पतले शरीर से छुटकारा पा सकते हैं तथा अपने शरीर को स्वस्थ और हेल्दी बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
वजन बढ़ाने के लिए सबसे पहली चीज चना है। अगर आप प्रतिदिन सुबह के समय चना और गुड़ का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता हैं। क्यों की चना में काफी मात्रा में प्रोटीन होती है। जो शरीर को भरपूर मात्रा में एनर्जी देता है।
इसके अलावा सोयाबीन भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। लेकिन प्रोटीन के अलावा इसमें पोटेशियम और आयरन भी होते हैं। जो शरीर को हेल्दी बनाने में मददगार साबित होते हैं। इससे शरीर में ताकत आती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और फ़ीट महसूस करता हैं। इससे शरीर के वजन में भी लगातार बढ़ोतरी होती हैं।
वहीं दूध में हर तरह के विटामिन्स और फैट मौजूद होते हैं जो वजन बढ़ाने का काम करते है। जब आप एक साथ इन तीनों चीजों का सेवन करते हैं तो शरीर को काफी मात्रा में एनर्जी मिलती है ये एनर्जी शरीर इस्तेमाल नहीं कर पाता तो फैट के तौर पर कमर के आसपास जमा होने लगती है जिससे वजन बढ़ने लगता है और इंसान को दुबलेपन की समस्या से छुटकारा मिल जाता हैं।
अगर आप भी अपने दुबले पतले शरीर को मोटा करता करना चाहते हैं तो आप कुछ दिनों तक प्रतिदिन चना, सोयाबीन और दूध का सेवन करें। इससे आपका शरीर बहुत जल्द हेल्दी हो जायेगा। साथ ही साथ आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।
0 comments:
Post a Comment