हेल्थ डेस्क: आज के समय में गलत खान पान के कारण इंसान के पेट में कब्ज की समस्या होती हैं। इस समस्या के कारण ही मुंह में छाले निकल आते हैं। जिससे खाना खाने में बहुत परेशानी होती हैं। साथ ही साथ ये छाले कभी कभी दर्द भी करते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंए एक ऐसे घरेलु नुस्खे के बारे में जिस नुस्खे को अपना कर आप मुंह के छाले को तुरंत ठीक कर सकते हैं तथा खुद को स्वस्थ और सेहतमंद रख सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
=> अगर किसी व्यक्ति के मुंह में बार-बार छाले पड़ते हैं तो उनके लिए हल्दी और लहसुस सबसे फायदेमंद साबित होगा। आप इसके इस्तेमाल से मुंह के छाले को ठीक कर सकते हैं तथा इस समस्या से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं। इससे आपका मुंह भी साफ़ हो जायेंगे। साथ हीं साथ मुंह में छाले पड़ने की समस्या से तुरंत आराम मिलेगा।
प्रयोग करने के तरीके:
आप सबसे पहले एक बर्तन लें और उस बर्तन में एक चम्मच हल्दी डालें फिर उसमे एक लहसुन की कली को पीस कर डालें। इसके बाद आप इसमें पानी डाल कर पेस्ट बना लें। याद रखें की ये पेस्ट ज्यादा पतला ना हो। इस पेस्ट को आप मुंह में उस स्थान पर लगाएं जहाँ छाले हैं। अगर आपके जीभ या गाल में छाले हैं तो आप इसे उस जगह भी लगाएं। लगाने के बाद आप कुछ देर तक अपने मुंह को बंध रखें। इसके बाद आप ठंडे पानी से कुला कर लें। आप इस घरेलु उपाय को दिन में दो बार आजमाएं। आपके मुंह के छाले समाप्त हो जाएंगे। साथ ही साथ बार बार छाले होने की समस्या से भी निजात मिल जायेगा।

0 comments:
Post a Comment