महिलाओं के ब्रेस्ट में कब और कैसी बनती है दूध, जानिए

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो इस दुनिया में सभी महिलाओं के ब्रेस्ट में दूध बनती हैं। लेकिन लोगों के मन में एक सवाल बना रहता हैं की ये दूध कब और कैसे बनती हैं। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के एक रिसर्च के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की महिलाओं के ब्रेस्ट में कब और कैसे दूध बनती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 

जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब गर्भावस्था के दौरान उनके ब्रेस्ट में दूध बनने की प्रक्रिया शुरू होती हैं।वास्तव में दूध-उत्पादन प्रणाली की ये प्रक्रिया गर्भावस्था की दूसरी तिमाही के दौरान शुरू हो जाती हैं और महिलाओं के ब्रेस्ट में दूध का निर्माण होने लगता हैं। ताकि शिशु यदि समय से पहले पैदा हो जाए तो भी महिलाएं उसे स्तनपान करवा सकेंगी। 

शिशु के जन्म और अपरा की डिलीवरी हो जाने के बाद महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टीरोन हॉर्मोन के स्तर घटने लगते हैं। इससे  मस्तिष्क में पीयूष ग्रंथि (पिटूइटरी ग्लैंड) से प्रोलैक्टिन हॉर्मोन जारी होना शुरु हो जाता है। यही प्रोलैक्टिन हॉर्मोन महिलाओं के ब्रेस्ट में दूध का निर्माण करता है। 

कुछ महिलाओं के ब्रेस्ट में ज्यादा दूध बनता तो कुछ महिलाओं के ब्रेस्ट में कम दूध बनता हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण प्रोलैक्टिन हॉर्मोन होता हैं। अगर कोई महिला अपने ब्रेस्ट में अधिक दूध का निर्माण करना चाहते हैं तो उसे खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि उसके शरीर में प्रोलैक्टिन हॉर्मोन का निर्माण अधिक मात्रा में हो सकते। इसके लिए महिलाओं को कैल्शियम, फाइबर, विटामिन ई, आयरन और फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।  

प्रोलैक्टिन हॉर्मोन ही शिशु को पोषित करने के लिए शरीर को खूब सारा दूध बनाने के संकेत देता है और इसकी वजह से ही महिलाएं शिशु के लिए और अधिक ममता व प्यार-दुलार महसूस कर सकती हैं। साथ ही साथ महिलाएं अपने बच्चे को इस दुनिया में सबसे अधिक प्रेम करती हैं। 

0 comments:

Post a Comment