हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो लिकोरिया से ग्रसित हैं। लिकोरिया की समस्या के कारण महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इससे महिलाओं के जनन अंग से सफ़ेद द्रव स्राव करते हैं तथा महिलाओं को पेट दर्द और जलन का भी सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीज के बारे में जो लिकोरिया के लिए रामबाण होता हैं। इसके सेवन से लिकोरिया की बीमारी धीरे धीरे समाप्त हो जाती हैं तथा महिलाओं को इससे आराम मिलता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
अगर कोई महिला लिकोरिया की समस्या से ग्रसित हैं और उन्हें सफेद द्रव का स्राव होता हैं तो महिलाओं के लिए मेथी सबसे फायदेमंद साबित होता हैं। महिलाएं सबसे पहले मेथी को सूखा लें। इसके बाद उसे पीसकर चूर्ण बना लें और उसे प्रतिदिन गुड़ के साथ उसका सेवन करें। इससे सफ़ेद पानी आना या लिकोरिया की बीमारी दूर हो जाएगी। साथ ही साथ महिलाओं का शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा।
दरअसल मेथी में एंटीऑक्सीडेंट के साथ साथ एंटीबायोटिक के गुण होते हैं जो लिकोरिया की बीमारी को ठीक करने का काम करते हैं। क्यों की लिकोरिया की बीमारी महिलाओं के शरीर में संक्रमण से फैलता हैं। मेथी के सेवन से इस संक्रमण में मौजूद बैक्ट्रिया समाप्त हो जाता हैं। इससे महिलाओं को सफ़ेद पानी आने की समस्या से निजात मिल जाता हैं। इससे महिलाएं खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करती हैं।
इतना ही नहीं मेथी में कई तरह के ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो महिलाओं के प्रजनन छमता को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे महिलाओं के गर्भाशय में मौजूद अंडे की गुणवत्ता अच्छी हो जाती हैं। जिससे महिलाओं को गर्भधान करने में भी आसानी होती हैं। मेथी में फाइबर और विटामिन ई की मात्रा भी भरपूर होती हैं जो प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स के लेवल को बढ़ाने का काम करती हैं। इससे महिलाएं खुद को स्वस्थ महसूस करती हैं। साथ ही साथ महिलाओं की शारीरिक और मानसिक परेशानियां भी समाप्त हो जाती हैं। इससे मासिक धर्म भी सही समय पर होता हैं।

0 comments:
Post a Comment