हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हे नींद ना आने की समस्या होती हैं। नींद ना आने से उनके शरीर में कई तरह की समस्या जन्म लेने लगती हैं और इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे शरीर में होने वाले कुछ ऐसे चीजों के कमी के बारे में जिन चीजों की कमी होने से इंसान को नींद नहीं आती हैं तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की शरीर में हो इन तीन चीजों की कमी तो नहीं आती नींद।
1 .हीमोग्लोबिन की कमी, अगर किसी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होती हैं तो इससे दिमाग का न्यूरो सिस्टम ठीक तरीकों से कार्य नहीं करता हैं। साथ ही साथ दिमाग में तनाव और चिड़चिड़ापन की समस्या जन्म ले लेती हैं। इससे इंसान को नींद नहीं आती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। अगर आपको भी नींद ना आने की परेशानी हैं तो आप आयरन युक्त आहार का सेवन करें। इससे आपकी ये परेशानी समाप्त हो जाएगी।
2 .विटामिन डी की कमी, शरीर में विटामिन डी की कमी होने से दिमाग में स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल बढ़ जाता हैं। साथ ही साथ इससे दिमाग में ऑक्सीजन का फ्लो कम होने लगता हैं। जिससे इंसान को नींद नहीं आती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करता हैं। अगर किसी व्यक्ति को नींद ना आने की परेशानी होती हैं तो उसे रोजाना सुबह की डाइट में विटामिन डी युक्त आहार लेनी चाहिए।
3 .विटामिन ई की कमी, शरीर में विटामिन ई की कमी होने से दिमाग के सेल्स कमजोर हो जाते हैं। इससे इंसान को नींद ना आने की समस्या होती हैं और सिर भारी भारी सा लगता हैं। अगर किसी व्यक्ति को नींद नहीं आती हैं तो उसे विटामिन ई युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इससे इनकी ये समस्या समाप्त हो जायेगा और इनका शरीर स्वस्थ और फ़िट रहेगा।

0 comments:
Post a Comment