इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सरकारी नौकरी करने का मौका, जल्दी करें आवेदन

सरकारी नौकरी: अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी की  हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने लेखाकार अपरेंटिस, तकनीशियन अपरेंटिस व ट्रेड अपरेंटिस पदों पर आवेदन मांगे हैं। जो उमीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com के माध्यम से अब 31 अगस्त 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रकिया शुरू हो गयी हैं। 
योग्यता:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री, इंजीनियरिंग में 3 वर्ष रेगुलर कोर्स, चयनित ट्रेड में डिप्लोमा और चयनित ट्रेडों में दो वर्ष आईटीआई के साथ मैट्रिक होना आवश्यक है। तभी आप इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी आप इसके नोटिफिकेशन को पढ़ कर भी ले सकते हैं। 

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। फिलहाल अभी इसकी तिथि जारी नहीं हुयी हैं। 

उम्र सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु  24 वर्ष तक निर्धारित है। 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2019 तक। 

पदों का नाम :
लेखाकार अपरेंटिस : 07
तकनीशियन अपरेंटिस : 106
ट्रेड अपरेंटिस : 63

0 comments:

Post a Comment