सरकारी नौकरी: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ नर्स और ट्यूटर के पदों पर कुल 9,130 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो जल्दी करें। क्यों की आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 25 जुलाई 2019
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 अगस्त 2019
अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप बिहार सरकार के तकनीकी सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर कर आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है जबकि अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क :
इन पदों पर आवेदन के लिए इसके लिए सामान्य वर्ग के लिए 200 रुपए जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 50 रुपए तय की गई है।
अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप www.btsc.bih.nic.in वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले इसके नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें। इससे आपको आवेदन करने में आसानी होगी।

0 comments:
Post a Comment