सरकारी नौकरी: अगर आप बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। क्यों की असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और अलाइड कैडरों (CDPO) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप जल्दी करें।
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 09 सितंबर 2019
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव:
अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही साथ निम्नलिखित में से कोई एक क्वालिफिकेशन भी जरूरी हैं।
सोशल वर्क्स / लेबर एंड सोशल वेलफेयर / सोशियोलॉजी / एंथ्रोपोलॉजी / क्रिमिनोलॉजी में
पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा। चाइल्ड डेवलपमेंट / होम साइंस / न्यूट्रीशन में ग्रेजुएट। फिलोसोफी, साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट।
पदों की संख्या : 73
आयु सीमा : 21 से 38 साल
अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप अपने आवेदन पत्र को अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ "डिप्टी सेक्रेटरी, एपीएससी, जवाहरनगर, खानापारा, गुवाहाटी -781022" के पते पर पर अधिकतम 09 सितंबर 2019 तक भेज सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप इसके नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment