सरकारी नौकरी: अगर आप राष्ट्रीय जांच एजेंसी में इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। क्यों की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) नई दिल्ली ने इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। अगर आप इन पदों पर आवेदंड करना चाहते हैं तो जल्दी करें क्यों की आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2019 तक ही हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ इन्वेस्टीगेशन मामलों, आपराधिक मामलों, इंटेलिजेंस (खुफिया) कार्यों या इन्फोर्मशन टेक्नोलॉजी मामलों को हैंडल करने का 02 वर्षों का अनुभव होना आवश्यक है ताकि आप इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या : 65
इंस्पेक्टर: 25 पद
सब-इंस्पेक्टर: 40 पद
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 18 अगस्त 2019
अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो निर्धारित प्रारूप के अनुसार अपने आवेदन को डीआईजी (एडमिनिस्ट्रेशन) एनआईए हेड क्वार्टर, सीजीओ कॉम्प्लेक्स के अपोजिट , लोधी रोड, नई दिल्ली - 110003" के पते पर अधिकतम 18 अगस्त 2019 तक जमा करें। जमा करें। जमा करें।
अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो जल्दी करें। साथ ही साथ इनके नोटिफिकेशन को इसके बेवसाइट पर जा कर अच्छी तरह से पढ़ लें। इससे आपको आवेदन करने में आसानी होगी।

0 comments:
Post a Comment