1. अमेरिका: दुनिया का सबसे बड़ा फाइटर जेट निर्माता
अमेरिका दशकों से लड़ाकू विमान निर्माण में अग्रणी रहा है। इसकी दो प्रमुख कंपनियाँ – Lockheed Martin और Boeing Defense – न सिर्फ अत्याधुनिक फाइटर जेट बनाती हैं, बल्कि दुनिया भर के दर्जनों देशों को निर्यात भी करती हैं।
मुख्य निर्माता:
Lockheed Martin (F-22 Raptor, F-35 Lightning II)
Boeing Defense (F-15, F/A-18 Super Hornet)
2. रूस: तकनीक और ताकत का मिलाजुला प्रदर्शन
रूस का नाम आते ही Su-30 और MiG-29 जैसे ताकतवर फाइटर जेट की छवि बन जाती है। रूस के लड़ाकू विमान सस्ते, टिकाऊ और युद्ध के लिए तैयार माने जाते हैं। रूस भारत, वियतनाम, अल्जीरिया जैसे कई देशों को फाइटर जेट निर्यात करता है।
मुख्य निर्माता:
Sukhoi – Su-30, Su-35, Su-57 (स्टेल्थ),
Mikoyan (MiG) – MiG-29, MiG-35
3. चीन: तेजी से उभरती महाशक्ति
चीन ने हाल के वर्षों में अविश्वसनीय गति से फाइटर जेट निर्माण में तरक्की की है। उसने न केवल विदेशी तकनीक को आत्मसात किया, बल्कि अपने खुद के अत्याधुनिक विमान भी बनाए।
मुख्य निर्माता:
AVIC (Aviation Industry Corporation of China), J-10, J-16, J-20, आदि।
4. फ्रांस: कम संख्या में लेकिन उच्च गुणवत्ता
हालाँकि फ्रांस का उत्पादन अमेरिका या रूस जितना बड़ा नहीं है, लेकिन गुणवत्ता और तकनीक के मामले में यह पीछे नहीं है। इसकी कंपनी Dassault Aviation ने ऐसा फाइटर जेट बनाया जिसे कई देशों ने हाथों-हाथ लिया।
प्रमुख विमान:
Rafale – मल्टीरोल फाइटर, जिसकी मांग भारत, मिस्र, इंडोनेशिया जैसे देशों में तेज़ है। राफेल की गिनती दुनिया के सबसे भरोसेमंद और घातक फाइटर जेट में होती है।
0 comments:
Post a Comment