नवरात्रि का महासंयोग: इन 3 राशियों से हटेंगे सारे ग्रह-दोष

धर्म डेस्क। शारदीय नवरात्रि 2025 का आरंभ इस वर्ष 22 सितंबर से हो रहा है। ये दिन शक्ति, साधना और सिद्धि के होते हैं। जहां माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना से साधकों को आत्मिक बल प्राप्त होता है, वहीं ज्योतिष के अनुसार इस बार नवरात्रि का समय तीन राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होने वाला है।

ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार के नवरात्रि में ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल एक दुर्लभ योग बना रही है, जिसके चलते कुछ राशियों से पुराने ग्रह-दोष दूर होंगे और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होगी।

1. तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह नवरात्रि बेहद शुभ फलदायक साबित होगी। शनि और शुक्र की अनुकूल स्थिति से पुराने समय से चला आ रहा रुका हुआ धन, कानूनी विवाद या मानसिक तनाव अब खत्म होने की ओर बढ़ेगा। ग्रह-दोष जैसे शनि की ढैय्या या राहु की अशुभ दृष्टि अब शिथिल होगी।

2. कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों को इस नवरात्रि में चंद्रमा और गुरु का विशेष योग मिलेगा। यह योग न केवल आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि परिवार में चली आ रही कलह और मानसिक चिंता भी दूर होगी। विशेषकर जो लोग स्वास्थ्य संबंधी ग्रह-दोषों से परेशान हैं, उन्हें राहत मिलने की संभावना है।

3. मकर राशि 

मकर राशि के लिए यह नवरात्रि कई मायनों में जीवन बदलने वाली हो सकती है। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होगा, और करियर व नौकरी के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस राशि के जातकों को चाहिए कि वे माँ दुर्गा की विशेष पूजा करें, विशेषकर सप्तमी और अष्टमी के दिन। ग्रह-बाधाएं हटेंगी और कार्यों में सफलता मिलने लगेगी।

नवरात्रि में क्या करें इन राशियों के जातक?

नवरात्रि में नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लें। ग्रह शांति के लिए नौ दीपक जलाएं और नौ दिन तक माँ के नौ स्वरूपों का पूजन करें।

0 comments:

Post a Comment