यूपी में 'धान' की MSP में बढ़ोतरी: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए किसानों को बड़ी राहत देते हुए धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि करने का ऐलान किया है। इस कदम से प्रदेश के लाखों धान उत्पादक किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इस बार धान खरीद की प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए कई नए उपाय भी लागू किए गए हैं।

धान की खरीद: दो चरणों में होगी प्रक्रिया

1 .पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़, झांसी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर  में धान की खरीद 1 अक्टूबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक होगी।

2 .पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव में धान की खरीद 1 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक होगा।

आम और ग्रेड-ए धान के लिए नई दरें

सरकार ने इस वर्ष धान की एमएसपी में संशोधन करते हुए इसे बढ़ा दिया है: धान (कॉमन किस्म): ₹2369 प्रति क्विंटल, धान (ग्रेड-ए किस्म): ₹2389 प्रति क्विंटल। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने की गारंटी होगी, जिससे उनकी आय में प्रत्यक्ष रूप से इजाफा होगा।

पंजीकरण अनिवार्य: ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध

धान बेचने के इच्छुक किसानों को पहले से पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए दो विकल्प दिए गए हैं: वेबसाइट fcs.up.gov.in और मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA, पंजीकरण प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है। अब तक लगभग 10 हजार से अधिक किसान पोर्टल पर पंजीकरण कर चुके हैं। यह प्रक्रिया OTP आधारित सिंगल रजिस्ट्रेशन सिस्टम पर आधारित है, जिससे यह सरल और तेज़ हो गई है।

0 comments:

Post a Comment