मेष राशि।
मेष राशि वालों के लिए यह नवरात्रि एक नए आरंभ का संकेत लेकर आई है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, और कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो लोग व्यवसाय में हैं, उनके लिए अचानक लाभ मिलने की संभावना है। मां दुर्गा की उपासना से आत्मबल और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेगा।
मिथुन राशि।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय धन और मान-सम्मान दिलाने वाला है। रुक हुए कार्यों में प्रगति होगी, और पुरानी योजनाएं अब फलीभूत हो सकती हैं। यदि आप किसी नई शुरुआत की सोच रहे हैं, तो मां दुर्गा की कृपा से सफलता अवश्य मिलेगी।
सिंह राशि।
सिंह राशि वालों के लिए मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शानदार अवसरों का संकेत है। नौकरी बदलने या विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से यह समय बहुत शुभ है। नवरात्रि के दौरान देवी की आराधना से पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी।
धनु राशि।
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव का है। लंबे समय से चल रही उलझनें दूर होंगी और मानसिक शांति मिलेगी। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता मिलने के संकेत हैं। मां दुर्गा की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन राशि।
मीन राशि वालों को इस नवरात्रि में आर्थिक समृद्धि और पारिवारिक सुख मिलेगा। कोई पुराना अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है और निवेश से लाभ होगा। जो लोग शादी या संतान सुख की प्रतीक्षा में हैं, उनके लिए भी यह समय शुभ समाचार ला सकता है।
0 comments:
Post a Comment