ग्राम प्रधान उम्मीदवार के लिए नई सीमा
ग्राम प्रधान पद के लिए प्रत्याशी अब अधिकतम ₹1,25,000 रुपये तक का ही चुनाव प्रचार खर्च कर पाएंगे। यह सीमा पहली बार इतनी सख्ती से लागू की जा रही है ताकि चुनाव में धनबल और दिखावे पर अंकुश लगाया जा सके।
मतदाताओं और मतदान व्यवस्था की तैयारियां
इस बार के पंचायत चुनाव में रायबरेली जिले के 22 लाख 6 हजार 637 मतदाता मतदान करेंगे। निर्वाचन विभाग के अनुसार, 10,665 मतपेटियों की व्यवस्था की जा चुकी है और मतपत्रों की छपाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि अब केवल चुनाव तिथि घोषित होना बाकी है।
नामांकन शुल्क और जमानत राशि का विवरण
ग्राम पंचायत सदस्य: नामांकन शुल्क ₹200, जमानत राशि ₹800, प्रचार व्यय सीमा ₹10,000
ग्राम प्रधान: नामांकन शुल्क ₹600, जमानत राशि ₹3,000, प्रचार व्यय सीमा ₹1,25,000
क्षेत्र पंचायत सदस्य: नामांकन शुल्क ₹600, जमानत राशि ₹3,000, प्रचार व्यय सीमा ₹1,00,000
जिला पंचायत सदस्य: नामांकन शुल्क ₹1,000, जमानत राशि ₹8,000, प्रचार व्यय सीमा ₹2,50,000
ब्लॉक प्रमुख: नामांकन शुल्क ₹2,000, जमानत राशि ₹10,000, प्रचार व्यय सीमा ₹3,50,000
जिला पंचायत अध्यक्ष: नामांकन शुल्क ₹3,000, जमानत राशि ₹25,000, प्रचार व्यय सीमा ₹7,00,000
.png)
0 comments:
Post a Comment