इस रिपोर्ट को 31 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने साझा किया था। पोस्ट में दिए गए आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने इसे री-शेयर करते हुए लिखा “पावर बैलेंस बदल रहा है।”
IMF रिपोर्ट में क्या कहा गया
आईएमएफ के अनुमान के अनुसार, वर्ष 2026 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि में भारत का योगदान 17 प्रतिशत रहने की संभावना है। वहीं अमेरिका का हिस्सा 9.9 प्रतिशत बताया गया है। इस तरह भारत ने ग्रोथ में योगदान के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट में चीन पहले स्थान पर है, जिसका वैश्विक GDP ग्रोथ में योगदान 26.6 प्रतिशत आंका गया है। इसका अर्थ यह है कि केवल भारत और चीन मिलकर ही दुनिया की कुल आर्थिक वृद्धि का करीब 44 प्रतिशत हिस्सा पैदा कर रहे हैं।
एशिया बन रहा ग्रोथ का केंद्र
आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि ये आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि वैश्विक विकास का केंद्र धीरे-धीरे पश्चिम से खिसककर एशिया की ओर बढ़ रहा है। भारत की तेज विकास दर, घरेलू मांग और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश इसकी प्रमुख वजहें मानी जा रही हैं।
भारत पर एलन मस्क की खास नजर
एलन मस्क लंबे समय से भारत की आर्थिक प्रगति को करीब से देख रहे हैं। बीते कुछ महीनों में वह दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर चुके हैं। माना जा रहा है कि वह भारत में अपनी कंपनियों के विस्तार और निवेश के अवसर तलाश रहे हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment