युवाओं के लिए खुशखबरी! बिहार में सेना भर्ती रैली 17 से 28 फरवरी तक

न्यूज डेस्क। बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। 17 से 28 फरवरी तक मुजफ्फरपुर में सेना भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। इस बार 15 जिलों के उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। पहले यह भर्ती केवल आठ जिलों तक सीमित थी।

सेना क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष, कर्नल जाधव एसआरडी ने बताया कि इस भर्ती रैली में कुल 7046 उम्मीदवारों की ही भर्ती होगी। उम्मीदवार किसी भी दो श्रेणियों के लिए अलग आवेदन करने के बावजूद सिर्फ एक रैली और मेडिकल टेस्ट से गुजरेंगे। रैली पूरी होने के बाद उम्मीदवारों से अंतिम विकल्प लिया जाएगा कि वह किस श्रेणी में शामिल होना चाहते हैं।

किन जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल?

पश्चिमी चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, सिवान, पटना, सारण, वैशाली और गोपालगंज के युवा इस रैली में शामिल होंगे। केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह रैली आयोजित की जा रही है।

इस बार किन पदों के लिए होगी भर्ती?

अग्निवीर नर्सिंग असिस्टेंट

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (10वीं पास)

अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं/10वीं पास)

अग्निवीर टेक्निकल (12वीं पास- पीसीएम)

अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (12वीं पास)

तैयारी और प्रशासनिक सहयोग

चक्कर मैदान में बैरिकेडिंग और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने रैली की सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा और बुनियादी ढांचे की पूरी तैयारी की है। इस भर्ती रैली को लेकर युवाओं में उत्साह और उम्मीद देखने को मिल रही है। यह मौका उन्हें देश सेवा के क्षेत्र में कदम रखने का सुनहरा अवसर देगा।

0 comments:

Post a Comment