खुशखबरी का धमाका! बिहार में 46 हजार नई भर्ती, युवाओं की बल्ले-बल्ले

पटना। बिहार में शिक्षक बनने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने TRE-4 और प्रधानाध्यापक पदों के लिए करीब 46 हजार रिक्तियों को भरने की तैयारी तेज कर दी है। यह प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग के जरिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजा गया है और आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी है।

TRE-4 के तहत 44 हजार पदों की भर्ती

TRE-4 के अंतर्गत लगभग 44 हजार शिक्षक पद भरे जाएंगे। यह भर्ती कक्षा 1 से 12 तक के लिए होगी। विवरण के अनुसार:

कक्षा 1 से 8: लगभग 20 हजार पद

कक्षा 9 और 10: करीब 12 हजार पद

कक्षा 11 और 12: लगभग 13 हजार पद

ऑनलाइन आवेदन जल्द शुरू होगा

समेकित विज्ञापन जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले 16 फरवरी को पटना में छात्र नेताओं द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए नोटिस जारी कर दिया गया। इससे संकेत मिला कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर आयोग और सरकार गंभीर हैं।

डोमिसाइल नीति पहली बार लागू

TRE-4 भर्ती में पहली बार डोमिसाइल नीति को लागू किया गया है। इसका मतलब है कि राज्य के स्थायी निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही SC-ST और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में भी शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति होगी।

वहीं, इस भर्ती में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण भी मिलेगा। यह लाभ बिहार की मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा। शिक्षा विभाग का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और नौकरी के अवसरों में समानता सुनिश्चित करना है।

0 comments:

Post a Comment