कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब पीएफ पैसा मिनटों में मिलेगा

नई दिल्ली। कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म को और मजबूत करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगठन जल्द ही एक नई मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है, जिसके जरिए कर्मचारी अपने प्रोविडेंट फंड से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।

EPFO 3.0 क्या है?

EPFO 3.0 संगठन की डिजिटलीकरण की दिशा में अगला बड़ा कदम है। वर्तमान में कर्मचारी ऑनलाइन क्लेम फाइलिंग, ई-नॉमिनेशन और आधार आधारित सत्यापन जैसी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। नए प्लेटफ़ॉर्म में इन प्रक्रियाओं को और तेज़, व्यवस्थित और आसान बनाया जाएगा। साथ ही शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत किया जाएगा और क्लेम प्रोसेस में देरी को कम करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। मैनुअल अप्रूवल की जरूरतें भी कम की जाएंगी, जिससे रोजमर्रा के काम जल्दी पूरे होंगे।

UPI से पीएफ निकासी होगी आसान

EPFO 3.0 की सबसे बड़ी सुविधा होगी UPI के जरिए पीएफ निकासी। फिलहाल पैसा बैंक ट्रांसफर के माध्यम से आता है, जिसमें कई दिन लग जाते हैं। UPI सुविधा से निकासी की प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी। शुरुआती चरण में यह सुविधा केवल कुछ विशेष परिस्थितियों जैसे मेडिकल इमरजेंसी, शिक्षा, आवास और अन्य जरूरी जरूरतों के लिए आंशिक निकासी तक सीमित रहेगी। ऐप में कर्मचारी देख पाएंगे कि किस श्रेणी के लिए कितनी राशि निकाली जा सकती है।

पेंशनरों के लिए भी होगी बड़ी राहत

इस नए प्लेटफ़ॉर्म से पेंशनधारकों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाना भी आसान हो जाएगा। बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया सरल होगी और जरूरत पड़ने पर अधिकृत कर्मी घर पहुंचकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे बुजुर्गों को बार-बार कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार EPFO 3.0 अप्रैल 2026 तक लॉन्च करने की योजना में है।

0 comments:

Post a Comment