यूपी में बनेगा नया ल‍िंक एक्‍सप्रेसवे, इन जिलों को खुशखबरी

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। यूपी कैबिनेट की बैठक में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए आरएफपी (प्रस्ताव के लिए अनुरोध) को मंजूरी दे दी गई है। इस निर्णय के साथ ही परियोजना के निर्माण की प्रक्रिया अब तेज़ी से आगे बढ़ सकेगी।

चित्रकूट को मिलेगा बेहतर संपर्क

करीब 15.17 किलोमीटर लंबा यह ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे चित्रकूट के भरतकूप क्षेत्र को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। अनुमान है कि इसके निर्माण पर लगभग 513.97 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एक्सप्रेसवे तैयार होने के बाद चित्रकूट धाम तक पहुंचना अधिक आसान और तेज़ हो जाएगा।

चित्रकूट धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। बेहतर सड़क संपर्क से न केवल यात्रा समय कम होगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग और परिवहन सेवाओं को भी इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

निविदा प्रक्रिया का रास्ता साफ

आरएफपी को मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण कंपनी के चयन के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। इससे परियोजना के धरातल पर उतरने की प्रक्रिया और तेज होगी। यह परियोजना पहले ही स्वीकृत हो चुकी थी, लेकिन अब प्रशासनिक स्तर पर आगे की औपचारिकताएं पूरी होने से निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की संभावना है।

0 comments:

Post a Comment