मुजफ्फरपुर। बिहार सरकार ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना (MNSSBY) के तहत पात्र विद्यार्थियों को दो साल तक प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। इसका मकसद युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और कौशल विकास में सहारा देना है।
भौतिक सत्यापन:
बता दें की इस योजना के लिए जिले के डीआरसीसी (जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र) सिकंदरपुर में आवेदन का दस्तावेज सत्यापन चल रहा है। निर्धारित आयु वर्ग के युवाओं को समय पर अपने दस्तावेज़ सत्यापित कराने की सलाह दी गई है। सत्यापन 28 फरवरी तक किया जाएगा, उसके बाद ही आर्थिक सहायता का लाभ सीधे बैंक खाते में मिलेगा।
योजना का उद्देश्य:
इस योजना का मुख्य लक्ष्य है उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहारा देना। 1000 रुपये प्रतिमाह भत्ता दो वर्षों तक डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा। यह राशि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी।
योजना की प्रमुख बातें:
भत्ता राशि: 1000 रुपये प्रति माह
अवधि: अधिकतम 24 माह
आयु सीमा: आयु 20 से 25 वर्ष के बीच हो
न्यूनतम शिक्षा: 12वीं पास, कुछ मामलों में स्नातक भी पात्र
आवेदक बेरोजगार होना चाहिए और किसी अन्य सरकारी भत्ता या छात्रवृत्ति का लाभ न ले रहा हो
आवेदन प्रक्रिया:
योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन “सात निश्चय” की वेबसाइट 7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए स्थानीय डीआरसीसी में उपस्थित होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करें और दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन को पूरा करें।
0 comments:
Post a Comment