यहां दिए गए अनुमान 1.92 के फिटमेंट फैक्टर, 0% डीए (क्योंकि नया वेतन आयोग आने पर डीए बेसिक में समाहित हो जाता है), X सिटी के लिए 30% एचआरए और हायर ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TPTA) को आधार मानकर तैयार किए गए हैं। वास्तविक वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद ही स्पष्ट होंगे।
ग्रेड-पे ₹4800 (लेवल-8)
यदि मौजूदा बेसिक ₹47,600 है, तो 1.92 फिटमेंट के बाद संशोधित बेसिक करीब ₹91,392 हो सकता है। 30% HRA जोड़ने पर ₹27,418 और उच्च TPTA ₹3,600 मिलाकर कुल ग्रॉस लगभग ₹1.22 लाख बनता है। कटौतियों (NPS + CGHS) के बाद अनुमानित नेट सैलरी लगभग ₹1.05 लाख हो सकती है।
ग्रेड-पे ₹5400 (लेवल-9)
बेसिक ₹53,100 होने पर संशोधित बेसिक करीब ₹1,01,952 बन सकता है। HRA और TA जोड़ने पर ग्रॉस लगभग ₹1.39 लाख और कटौती के बाद नेट करीब ₹1.18 लाख तक पहुंच सकती है।
AGP ₹6000 (लेवल-AGP_10)
₹57,700 बेसिक पर नया बेसिक लगभग ₹1.10 लाख होगा। कुल ग्रॉस वेतन करीब ₹1.51 लाख और नेट सैलरी लगभग ₹1.26 लाख रहने का अनुमान है।
लेवल-10 (ग्रेड-पे ₹5400)
₹56,100 बेसिक पर संशोधित वेतन ₹1.07 लाख के आसपास बन सकता है। सभी भत्ते जोड़कर नेट सैलरी लगभग ₹1.23 लाख तक पहुंच सकती है।
ग्रेड-पे ₹7000 (लेवल-11)
₹67,700 बेसिक पर संशोधित बेसिक करीब ₹1.29 लाख होगा। ग्रॉस वेतन लगभग ₹1.76 लाख और कटौती के बाद नेट करीब ₹1.44 लाख हो सकता है।
ग्रेड-पे ₹7600 (लेवल-12)
₹78,800 बेसिक पर नया बेसिक लगभग ₹1.51 लाख होगा। ग्रॉस वेतन ₹2 लाख के पार जा सकता है, जबकि नेट सैलरी लगभग ₹1.62 लाख तक पहुंच सकती है।
ग्रेड-पे ₹8000 (AGP_12_)
₹79,800 बेसिक पर संशोधित बेसिक करीब ₹1.53 लाख बनेगा। नेट सैलरी अनुमानतः ₹1.64 लाख तक हो सकती है।
ग्रेड-पे ₹8000 (AGP_12)
₹1,01,500 बेसिक पर नया बेसिक लगभग ₹1.94 लाख हो सकता है। सभी भत्तों के बाद ग्रॉस वेतन करीब ₹2.60 लाख और नेट सैलरी लगभग ₹1.97 लाख तक पहुंचने की संभावना है।
कितना बड़ा होगा फायदा?
अगर 1.92 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो कर्मचारियों की नेट सैलरी में 70% से 90% तक की वृद्धि संभव है (मौजूदा संरचना की तुलना में)। खासकर उच्च ग्रेड-पे और लेवल वाले कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिल सकता है। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये आंकड़े पूरी तरह अनुमानित हैं। असली तस्वीर 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक सिफारिशों, सरकार की मंजूरी और लागू किए जाने की तिथि पर निर्भर करेगी।

0 comments:
Post a Comment