सुरक्षा क्षेत्र में 150 पदों पर भर्ती
इस रोजगार कैंप के जरिए एसआईएस इंडिया, चेन्नई द्वारा कुल 150 पदों पर बहाली की जाएगी। भर्ती सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी और कैश कस्टोडियन के पदों के लिए होगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह कैंप स्थल पर साक्षात्कार के माध्यम से संपन्न की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
सुरक्षा गार्ड व कैश कस्टोडियन: 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण
सुरक्षा सुपरवाइजर व सुरक्षा अधिकारी: स्नातक उत्तीर्ण
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
वेतनमान
सुरक्षा गार्ड/कैश कस्टोडियन: ₹15,000 से ₹28,500
सुरक्षा सुपरवाइजर: ₹18,000 से ₹30,000
सुरक्षा अधिकारी: ₹28,500 प्रतिमाह
प्रखंडवार रोजगार कैंप का शेड्यूल
रोजगार कैंप अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित किए जाएंगे। समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
10 फरवरी – अकबरपुर, 11 फरवरी – गोविंदपुर, 12 फरवरी – हिसुआ, 13 फरवरी – काशीचक, 14 फरवरी – कौआकोल, 16 फरवरी – मेसकौर, 17 फरवरी – नरहट, 18 फरवरी – नारदीगंज, 19 फरवरी – पकरीबरावां, 20 फरवरी – रजौली, 21 फरवरी – रोह, 23 फरवरी – सिरदला, 24 फरवरी – वारिसलीगंज, 25 फरवरी – संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नवादा।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, रंगीन फोटो और बायोडाटा के साथ निर्धारित तारीख पर कैंप स्थल पर पहुंचकर इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इसके लिए NCS पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। जो पहले से पंजीकृत नहीं हैं, वे जिला नियोजनालय में जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment