1 .मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी
सरकार ने मेधावी छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत स्कूटी प्रदान करने का प्रावधान किया है। बजट में इस योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह कदम खासकर उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट छात्राओं को प्रोत्साहित करने और उनके जीवन को आसान बनाने की दिशा में लिया गया है।
2 .निराश्रित और दिव्यांग को पेंशन
बजट में निराश्रित महिलाओं और दिव्यांग महिलाओं के लिए पेंशन योजना की संभावना भी जताई गई है। यह पहल उन महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगी, जो समाज के वंचित वर्ग से आती हैं।
3 .विशेष स्किल डेवलपमेंट केंद्र
सरकार ने महिलाओं के लिए विशेष स्किल डेवलपमेंट केंद्र खोलने की भी घोषणा की है। इन केंद्रों में महिलाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे रोजगार के लिए सक्षम बन सकें।
4 .डेडिकेटेड जॉब प्लेसमेंट सेंटर
इसके अलावा, महिलाओं के लिए समर्पित जॉब प्लेसमेंट केंद्र भी खोले जाएंगे। इन केंद्रों का उद्देश्य महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार के अवसर प्रदान करना है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिले।

0 comments:
Post a Comment