फैटी लिवर के लिए 5 अच्छी चीजें:
1 .हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी और ब्रोकोली लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं।
2 .ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले फूड्स: अलसी, अखरोट और मछली (सैल्मन) लिवर में सूजन कम करते हैं।
3 .ग्रीन टी: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं और फैटी लिवर के जोखिम को कम करते हैं।
4 .जैतून का तेल: यह हेल्दी फैट का स्रोत है और लिवर को सुरक्षित रखते हुए कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करता है। इसलिए घर में इसका इस्तेमाल करें।
5 .इन फलों का सेवन करें: सेब, जामुन और बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं, जो लिवर को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
फैटी लिवर के लिए 5 बुरी चीजें:
1 .अत्यधिक तैलीय और फ्राइड फूड्स: ये लिवर में फैट जमा होने की प्रक्रिया को तेज करते हैं।
2 .अल्कोहल का सेवन: शराब सीधे लिवर को नुकसान पहुंचाती है और फैटी लिवर की गंभीरता बढ़ाती है।
3 .चीनी और मीठे खाद्य पदार्थ: ज्यादा चीनी लेने से लिवर में ट्राइग्लिसराइड का स्तर बढ़ता है। ये लिवर के लिए खतरनाक है।
4 .प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड्स: इनमें उच्च मात्रा में सैचुरेटेड फैट और एडिटिव्स होते हैं, जो लिवर को कमजोर करते हैं।
5 .रेड मीट और वसा युक्त डेयरी प्रोडक्ट्स: ये चीजें अधिक मात्रा में लेने से लिवर पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। इसलिए इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
डॉक्टरों का क्या है सुझाव?
डॉक्टरों के अनुसार, फैटी लिवर को नियंत्रित करने के लिए नियमित व्यायाम, वजन पर ध्यान और संतुलित आहार बेहद जरूरी है। इसके अलावा पर्याप्त नींद और तनाव मुक्त जीवनशैली भी लिवर की सेहत के लिए लाभकारी हैं।

0 comments:
Post a Comment