शास्त्री पुल के पास बनेगा 4-लेन पुल
वाराणसी स्थित शास्त्री पुल के समीप लगभग 2500 मीटर लंबा नया पुल बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 1500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि निर्धारित की गई है। इस पुल के बनने से वाराणसी, गोरखपुर, भदोही, जौनपुर के साथ बिहार और पश्चिम बंगाल से आने-जाने वाले लोगों के लिए आवागमन आसान होगा।
यमुना नदी पर सिक्स-लेन पुल
नैनी स्थित पुराने यमुना पुल के पास एक नया सिक्स-लेन पुल बनाने की योजना है। मड़ौका से करैलाबग तक इस पुल का निर्माण 800 करोड़ रुपये से अधिक लागत में होगा। इस पुल से 10 लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा, जबकि मीरजापुर, चित्रकूट, सोनभद्र और मध्य प्रदेश से आने वाले लोगों की यात्रा भी सरल होगी। नया पुल 1100 मीटर लंबा होगा।
सलोरी से हेतापट्टी तक 4-लेन गंगा पुल
सरकार ने गंगा नदी पर सलोरी (बघाड़ा) से हेतापट्टी तक फोर-लेन पुल के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 3200 मीटर से अधिक लंबाई वाले इस पुल के निर्माण पर कुल 952.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहली किस्त के रूप में शासन से 300 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
लाभार्थी क्षेत्र और प्रभाव
नए पुलों के निर्माण से गंगापार के सहसों, बहरिया, फूलपुर, प्रतापपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों की यात्रा सरल होगी। जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और गोरखपुर की राह आसान होगी। इसके अलावा, कुंभ और महाकुंभ जैसी आयोजनों के दौरान भारी ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।
0 comments:
Post a Comment