क्यों बढ़ सकता है DA:
महंगाई भत्ते की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स–औद्योगिक श्रमिक (AICPI-IW) के आधार पर होती है। नवंबर 2025 में यह इंडेक्स 148.2 पर पहुंच गया था। 12 महीने के औसत इंडेक्स को देखें तो यह लगभग 59.93% के करीब था, जो 60% की सीमा के बेहद पास है। दिसंबर 2025 के आंकड़े सामान्य स्तर पर रहने की वजह से यह संभावना बढ़ गई है कि जनवरी 2026 से DA 60% के पार घोषित किया जाएगा।
सरकार हमेशा महंगाई भत्ते की दर पूर्णांक में घोषित करती है, इसलिए कर्मचारियों और पेंशनधारकों को कम से कम 2% की बढ़ोतरी मिलने की पूरी संभावना है। इसका मतलब है कि मौजूदा 58% DA, जनवरी 2026 से बढ़कर 60% हो सकता है।
7वें और 8वें वेतन आयोग का असर:
7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है, जबकि 8वें वेतन आयोग का कार्यकाल 1 जनवरी 2026 से शुरू हो गया है। इसके बावजूद, नई सिफारिशें लागू होने तक DA और DR में बढ़ोतरी पुरानी व्यवस्था के तहत जारी रहेगी।
पिछली बढ़ोतरी और भविष्य की घोषणा:
सरकार ने जुलाई 2025 में DA को 54% से बढ़ाकर 58% किया था। जनवरी 2026 से लागू होने वाली नई दर की आधिकारिक घोषणा मार्च या अप्रैल 2026 में होने की संभावना है। इसके साथ ही कर्मचारियों और पेंशनधारकों को पिछली अवधि का एरियर भी दिया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment