कैरिबियन से हिंद महासागर तक: अमेरिका की पैनी नजर
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, टैंकर ने पहले कैरिबियन क्षेत्र में अमेरिकी 'क्वारंटाइन' का उल्लंघन किया। अमेरिकी निगरानी के तहत जहाज को ट्रैक किया गया और यह हिंद महासागर की ओर भागा। अंततः इंडोनेशिया के पास सुंडा स्ट्रेट के पास अमेरिकी कमांडोज़ ने रात के अंधेरे में जहाज पर कब्जा कर लिया। यह कार्रवाई बिना किसी संघर्ष के संपन्न हुई।
चीन की तीखी प्रतिक्रिया और ऊर्जा संकट का डर
बीजिंग ने इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और डकैती करार दिया है। चीन के लिए यह गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि वेनेजुएला से आने वाला तेल उसकी अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, चीन वेनेजुएला से पुराने कर्ज की वसूली के लिए तेल ले रहा था, जिसे अब अमेरिका की इस कार्रवाई ने रोक दिया।
पेंटागन का संदेश: अमेरिका कहीं भी, कभी भी सक्षम
अमेरिकी रक्षा सचिव ने इसे शक्ति प्रदर्शन बताया और स्पष्ट किया कि अमेरिका के पास अपनी इच्छाशक्ति को थोपने की क्षमता किसी और के पास नहीं है। इस ऑपरेशन ने चीन के उस विश्वास को झटका दिया कि अमेरिका की मुख्य भूमि से दूर होने के कारण उसकी आपूर्ति सुरक्षित है।
.png)
0 comments:
Post a Comment