रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं
इस महाअभियान में किसानों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। आमतौर पर सीएससी या वसुधा केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन में 15 रुपये का सेवा शुल्क लगता है, लेकिन इस अभियान के दौरान यह खर्च विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। किसान अपने नजदीकी सीएससी या वसुधा केंद्र पर जाकर आसानी से फार्मर रजिस्ट्री करवा सकते हैं।
खुद भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
किसानों के लिए अब यह भी संभव है कि वे स्वयं फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज हैं: आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, अपनी जमीन की जमाबंदी की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा किसान अपने पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार या राजस्व कर्मचारियों की मदद से भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
किसानों को मिलने वाले लाभ
फसल बीमा का लाभ समय पर मिलेगा
फसल नुकसान की भरपाई में आसानी होगी
किसान क्रेडिट कार्ड और सरकारी अनुदान सीधे किसानों तक पहुंचेगा
किसानों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी
डिजिटल पहचान से यह सुनिश्चित होगा कि योजनाओं का लाभ सही और पात्र किसानों तक पहुंचे
इस तरह बिहार सरकार का यह महाअभियान किसानों के लिए सुविधा और सुरक्षा का बड़ा कदम साबित हो रहा है।

0 comments:
Post a Comment