आज की 3 सबसे बड़ी खुशखबरी: बिहार में बंपर भर्ती, करें जल्द आवेदन!

पटना। बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में इस समय तीन बड़ी सरकारी भर्तियों का रास्ता खुला है, जिसमें ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह अवसर आपकी कैरियर योजना के लिए काफी अहम साबित हो सकता है।

1. बिहार पुलिस उप सेवा आयोग (BPSSC) – 78 सब-इंस्पेक्टर (Prohibition)

बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की 78 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन को पूरा करें।

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2026

आवेदन लिंक: BPSSC वेबसाइट

2. बिहार पुलिस उप सेवा आयोग (BPSSC) – 462 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर

राज्य में एएसआई यानी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 462 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास B.Sc की डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि: 4 मार्च 2026

आवेदन लिंक: BPSSC वेबसाइट

3. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) – 102 ऑडिटर पद

बिहार लोक सेवा आयोग ने 102 ऑडिटर पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए उम्मीदवार B.A, B.Com, B.Sc, CA, ICWA या MBA/PGDM धारक हो सकते हैं। यह अवसर खासतौर पर वित्त और लेखा क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद है।

आवेदन की अंतिम तिथि: 26 फरवरी 2026

आवेदन लिंक: BPSC वेबसाइट

0 comments:

Post a Comment