अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी
अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स पर आज सोने का भाव घटकर 5,048.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 80.995 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। सोमवार की मजबूती के बाद आज आई इस गिरावट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।
घरेलू बाजार का हाल
सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 1,58,394 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि चांदी 2,62,745 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर क्लोज हुई थी। एक दिन की तेजी के बाद अब कीमतों में गिरावट की शुरुआत होती नजर आ रही है।
एक सप्ताह से जारी है भारी उतार-चढ़ाव
बीते एक सप्ताह से ज्यादा समय से सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त अस्थिरता देखने को मिल रही है। यह उतार-चढ़ाव 29 जनवरी के बाद तेज हुआ, जब दोनों कीमती धातुओं ने अपना ऑल टाइम हाई स्तर छुआ था। उसी दौरान अमेरिका में फेडरल रिजर्व बैंक के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई, जिसका असर अब तक जारी है।
MCX पर आगे कैसी रह सकती है चाल
सोमवार को MCX पर बाजार खुलते ही सोने की कीमत में करीब 1.45 प्रतिशत और चांदी में लगभग 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। हालांकि, कारोबार बंद होते-होते यह बढ़त काफी हद तक कमजोर पड़ गई। अब आज निवेशकों और आम लोगों की निगाहें घरेलू कमोडिटी मार्केट पर टिकी हैं।
शादी सीजन में खरीदारों की उम्मीद
शादी-विवाह का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में आम उपभोक्ता चाहते हैं कि सोना-चांदी और सस्ते हों ताकि खरीदारी आसान हो सके। वहीं निवेशक बाजार में अगली तेजी की संभावनाएं तलाश रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आज के कारोबार में घरेलू बाजार किस दिशा में आगे बढ़ता है।

0 comments:
Post a Comment