यूपी में 'B.Ed' पास के लिए खुशखबरी, यहां आई बंपर भर्ती

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में B.Ed पास उम्मीदवारों के लिए रोजगार का बड़ा मौका आया है। जिला बेसिक एजुकेशन ऑफिसर (DBEO), हरदोई ने 36 अकादमिक रिसोर्स पर्सन्स (सहायक अध्यापक) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदक का B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन) होना अनिवार्य है। पदों की सूची में हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन विषय शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तारीख

आवेदन ऑफ़लाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज़ के साथ संबंधित ब्लॉक रिसोर्स सेंटर में आवेदन जमा करना होगा।

आवेदन शुरू होने की तारीख: 08 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 25 फरवरी 2026

आवेदन मोड: हैंड डिलीवरी (ऑफ़लाइन)

आधिकारिक वेबसाइट: hardoi.nic.in

पदों का प्रकार और अवधि

इन पदों को कॉन्ट्रैक्ट / अस्थायी आधार पर भरा जाएगा। इसका मतलब है कि चयनित उम्मीदवारों को पहले एक निर्धारित अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा, जो परियोजना और ज़रूरत के अनुसार बढ़ाई जा सकती है। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं, आप अधिक जानकारी के लिए नोटिश को पढ़ें।

0 comments:

Post a Comment