Budget 2026: सरकार की घोषणा, महिलाओं के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2026 में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए SHE (सेल्फ हेल्प ग्रुप) आधारित नई पहल की घोषणा की। इस योजना के तहत देशभर में SHE मार्ट्स स्थापित किए जाएंगे, जिनका संचालन ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं स्वयं करेंगी।

वित्त मंत्री ने बताया कि लखपति दीदी योजना की तर्ज पर अब महिलाओं को क्रेडिट लिंक्ड मार्ट्स की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इन मार्ट्स की कमान स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हाथ में होगी, जहां वे “कप्तान” की भूमिका निभाएंगी। इससे ग्रामीण महिलाओं को नियमित आजीविका के अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।

ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया मंच

SHE मार्ट्स के जरिए महिलाएं स्थानीय उत्पादों की बिक्री, वितरण और प्रबंधन से जुड़ेंगी। इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि महिलाओं की भागीदारी भी बाजार से सीधे तौर पर जुड़ेगी। सरकार का मानना है कि यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने में निर्णायक साबित होगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ा ऐलान

बजट 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर भी कई अहम घोषणाएं की गईं। वित्त मंत्री ने कहा कि देश में तीन नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) स्थापित किए जाएंगे। इससे पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा मिलेगा और आयुष आधारित उपचार सुविधाएं आम लोगों तक पहुंचेंगी।

इसके साथ ही सरकार आयुष फार्मेसी को मजबूत और आधुनिक बनाएगी, ताकि उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। बजट में हाई-क्वालिटी टेस्टिंग लैब्स के निर्माण का भी प्रस्ताव रखा गया है, जिससे दवाओं और आयुष उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

0 comments:

Post a Comment