बजट 2026 की 10 प्रमुख घोषणाएं
1. नया फ्रेट कॉरिडोर
माल ढुलाई को तेज और सस्ता बनाने के लिए पश्चिम बंगाल के डानकुनी तक नए मालगाड़ी कॉरिडोर की घोषणा की गई है।
2. इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड खर्च
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपए का कैपेक्स तय किया गया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक है।
3. रेयर अर्थ मिनरल कॉरिडोर
केरल, तमिलनाडु, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में दुर्लभ खनिजों के लिए विशेष कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
4. टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा
देश में बड़े टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे, जिससे रोजगार और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
5. बायो-फार्मा शक्ति योजना
दवा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए 10,000 करोड़ रुपए के निवेश से ‘बायो-फार्मा शक्ति’ योजना शुरू होगी और तीन नए संस्थान खुलेंगे।
6. सेमीकंडक्टर मिशन ISM 2.0
भारत ISM 2.0 लॉन्च करेगा, जिससे चिप मैन्युफैक्चरिंग को नई गति मिलेगी।
7. इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बूस्ट
मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों के निर्माण के लिए बजट बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
8. इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू
1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू होगा। नए नियम और सरल फॉर्म्स जल्द जारी किए जाएंगे।
9. NIMHANS-2 की स्थापना
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निमहांस-2 की स्थापना होगी। इसके लिए रांची और तेजपुर को चुना गया है।
10. महिलाओं के लिए SHE योजना
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए SHE (सेल्फ हेल्प ग्रुप) मार्ट्स की घोषणा की गई है। ग्रामीण महिलाएं इन मार्ट्स का संचालन करेंगी और क्रेडिट लिंक्ड मॉडल के जरिए आजीविका अर्जित कर सकेंगी।
विकास और समावेशन का संतुलन
बजट 2026 में सरकार ने युवाओं, महिलाओं, उद्योग और स्वास्थ्य क्षेत्र को एक साथ साधने की कोशिश की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बजट न केवल आर्थिक विकास को गति देगा, बल्कि रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी मजबूती देगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment