सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से नई इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। इससे यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा सुविधा मिलने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।
इन 18 शहरों को मिलेगा लाभ
योजना के तहत आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, शाहजहांपुर, सहारनपुर, वाराणसी और नोएडा (जेवर सहित) में इलेक्ट्रिक बसों का नेटवर्क मजबूत किया जाएगा। इन शहरों में पहले से संचालित बसों के अलावा नई बसों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बन सके।
यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर
नई इलेक्ट्रिक बसें पूरी तरह वातानुकूलित होंगी और आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेंगी। इससे यात्रियों को गर्मी, धूल और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी। साथ ही सार्वजनिक परिवहन की गुणवत्ता में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, जिससे सड़कों पर यातायात का दबाव कम हो सके।
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण पर लगाम
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल आधारित वाहनों पर निर्भरता घटेगी। इससे वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि हरित परिवहन व्यवस्था की दिशा में यह कदम प्रदेश के कार्बन उत्सर्जन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

0 comments:
Post a Comment