विभाग ने संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना) को निर्देश दिया है कि वे 8 जुलाई तक सभी स्थानांतरित BEO को नए पद के लिए विरमित कर दें। यदि तय समय तक अधिकारी मुक्त नहीं किए जाते हैं तो 9 जुलाई से उन्हें स्वत: विरमित माना जाएगा।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
तिलौथू के BEO रजनीश कुमार को सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर,
रोहतास के शिवसागर के BEO राजेश कुमार को कैमूर के रामगढ़
पूर्णिया के डगरुआ के BEO अलताफ अहमद खां को कटिहार के आजमनगर,
बक्सर के चक्की के BEO जितेंद्र कुमार को मधेपुरा के आलमनगर भेजा गया है।
सूर्यपुरा के BEO मनोज कुमार को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड में तैनाती मिली है।
पटना के बिहटा के BEO नभेश कुमार का स्थानांतरण शिवहर प्रखंड में किया गया है।
डिहरी के BEO संजय कुमार सिंह का तबादला पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में किया गया है।
रोहतास के राजपुर के BEO प्राण रंजन प्रसाद को पूर्वी चंपारण के रक्सौल में पदस्थापित किया गया है।
बेगूसराय के छौड़ाही के BEO नौशाद अहमद को वैशाली के देसरी प्रखंड में पदस्थापित किया गया है।
बक्सर के चौसा के BEO हृषिकेश कुमार सिंह को गोपालगंज के सिधवलिया में नई जिम्मेदारी मिली है।
अररिया के फारबिसगंज के BEO चंदन प्रियदर्शी को पटना जिले के बिहटा प्रखंड का कार्यभार सौंपा गया है।
रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला के BEO प्रणव कुमार को मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा प्रखंड की जिम्मेदारी दी गई है।
रोहतास के संझौली प्रखंड के BEO अफरोज आलम को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी नगर में विद्यालय अवर निरीक्षक के पद पर भेजा गया है।

0 comments:
Post a Comment