इस योजना को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय आयुष मिशन की गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव एसपी गोयल ने की। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 613.42 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई है। अब इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय भेजा जाएगा।
आयुष कॉलेजों में AI शिक्षा पर जोर
प्रदेश के आयुष कॉलेजों में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए AI पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। इसके अलावा 51 स्मार्ट क्लासरूम भी बनाए जाएंगे, जिन पर करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी। इससे छात्रों को आधुनिक तकनीक के साथ पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलेगा।
नए आयुष केंद्रों से स्वास्थ्य सुविधाएं
सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों तक आयुष चिकित्सा सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है। नई मेडिकल यूनिट खुलने से लोगों को आयुर्वेद, होम्योपैथी और अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इसके साथ ही झांसी और शाहजहांपुर में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की सुविधाओं को भी आगे बढ़ाने की योजना है। आयुर्वेद कॉलेज वाराणसी में छात्रावास निर्माण के लिए भी बजट तय किया गया है।
0 comments:
Post a Comment