8वें वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती हैं ये 4 नई खुशखबरी?

नई दिल्ली: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। देश के लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 70 लाख पेंशनभोगी नए वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे हैं। 

इसी बीच कर्मचारी संगठनों ने वेतन निर्धारण के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव दिया है, जिसे मंजूरी मिलने पर वेतन, पेंशन और विभिन्न भत्तों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि यह स्पष्ट करना जरूरी है कि सरकार ने अभी इन प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दी है। फिलहाल ये कर्मचारी संगठनों की मांगें हैं, जिन पर भविष्य में विचार किया जा सकता है।

1. फैमिली यूनिट का फॉर्मूला बदलने की मांग

वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम वेतन तय करने के लिए 3 फैमिली यूनिट का आधार लिया गया था। इसमें कर्मचारी, जीवनसाथी और दो बच्चों को शामिल कर खर्च का अनुमान लगाया गया था। अब कर्मचारी संगठनों और नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने मांग की है कि इसे बढ़ाकर 5 फैमिली यूनिट किया जाए। उनका तर्क है कि आज अधिकांश कर्मचारी अपने माता-पिता या कई मामलों में सास-ससुर की आर्थिक जिम्मेदारी भी निभाते हैं। ऐसे में वेतन निर्धारण का आधार भी बदला जाना चाहिए।

2. न्यूनतम बेसिक सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि 5 फैमिली यूनिट का प्रस्ताव स्वीकार होता है तो न्यूनतम बेसिक वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।

3. DA, HRA और TA में भी हो सकती है बढ़ोतरी

यदि बेसिक सैलरी बढ़ती है तो उसके साथ जुड़े अन्य भत्तों में भी स्वाभाविक रूप से वृद्धि होगी। इनमें प्रमुख हैं महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रैवल अलाउंस (TA), इन सभी की गणना मूल वेतन के आधार पर होती है। इसलिए बेसिक पे बढ़ने का सीधा असर कर्मचारियों की कुल मासिक आय पर पड़ सकता है।

4. फिटमेंट फैक्टर में बदलाव की उम्मीद

वेतन आयोग में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका फिटमेंट फैक्टर की होती है। इसी के आधार पर पुराने वेतन को नए वेतन में परिवर्तित किया जाता है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था। अब NC-JCM ने 8वें वेतन आयोग के लिए 3.833 फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव दिया है। यदि भविष्य में इस पर सहमति बनती है तो सभी पे-लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

कब हो सकता है फैसला?

8वां वेतन आयोग विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से वेतन, भत्तों और सेवा शर्तों से जुड़ी जानकारी एकत्र कर रहा है। आने वाले महीनों में कर्मचारी संगठनों के सुझावों पर भी चर्चा होने की संभावना है। हालांकि अभी तक सरकार ने फैमिली यूनिट बढ़ाने, न्यूनतम वेतन ₹69,000 करने या 3.833 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए इन सभी बिंदुओं को फिलहाल संभावित प्रस्ताव के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment