हालांकि, केंद्र सरकार के नियमित केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के जुलाई 2026 के डीए बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार अभी जारी है। इसी बीच सीपीएसई कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ने की घोषणा उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई है।
इन वेतनमान वाले कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
लोक उद्यम विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 1987, 1997, 2007 और 2017 के वेतनमान के अंतर्गत आने वाले सीपीएसई कर्मचारियों का महंगाई भत्ता संशोधित किया गया है। महंगाई भत्ते में यह संशोधन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर किया गया है, ताकि बढ़ती महंगाई का असर कर्मचारियों की आय पर कम पड़े।
किन कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?
इस फैसले का लाभ केंद्र सरकार के अधीन कई प्रमुख सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
महारत्न कंपनियां: बीएचईएल (BHEL), बीपीसीएल (BPCL), गेल (GAIL), एचपीसीएल (HPCL), इंडियन ऑयल (IOCL), एनटीपीसी (NTPC), ओएनजीसी (ONGC), पावरग्रिड (Power Grid), आरईसी (REC)।
नवरत्न कंपनियां: बीईएल (BEL), एचएएल (HAL), एमटीएनएल (MTNL), एनएमडीसी (NMDC), नाल्को (NALCO), आरवीएनएल (RVNL)।
मिनीरत्न कंपनियां: आईआरसीटीसी (IRCTC), एनएचपीसी (NHPC), कोचीन शिपयार्ड, सीसीआई सहित अन्य केंद्रीय उपक्रम।

0 comments:
Post a Comment