1. सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में 111 प्राचार्यों की भर्ती
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में 111 प्राचार्य पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इनमें 89 पद सहशिक्षा कॉलेजों और 22 पद महिला कॉलेजों के लिए निर्धारित हैं। ऑनलाइन आवेदन 21 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं।
2. 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती
UPSSSC ने पूरे प्रदेश में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक (Sugarcane Supervisor) पदों पर भर्ती निकाली है। बीएससी (B.Sc) योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक चलेगी।
3. फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर आवेदन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बी.टेक/बी.ई. योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू होकर 27 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी।
4. UPPSC PCS 2026 के लिए करीब 500 पद
राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल UPPSC PCS 2026 के लिए भी आवेदन जारी हैं। इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के लगभग 500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। स्नातक अभ्यर्थी 27 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
5. 1829 ऑडिटर और सहायक लेखाकार पद
UPSSSC ने 1829 ऑडिटर (लेखा परीक्षक) और सहायक लेखाकार पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती में केवल PET-2025 स्कोर कार्ड वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। आवेदन 14 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment