स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर सख्ती
भारतीय स्टाम्प (बिहार संशोधन) विधेयक के तहत अब संपत्ति की वास्तविक कीमत छिपाकर कम स्टाम्प शुल्क देने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बकाया स्टाम्प शुल्क के बराबर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। साथ ही रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का भी रास्ता तैयार किया गया है।
बिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
निजी और विशिष्ट विश्वविद्यालयों से जुड़े संशोधन विधेयकों के पारित होने के बाद राज्य में नए शिक्षण संस्थान स्थापित करने की प्रक्रिया आसान होगी। सरकार का उद्देश्य छात्रों को बेहतर उच्च शिक्षा की सुविधा बिहार में ही उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े। नई व्यवस्था के तहत आवश्यक शर्तों के साथ संस्थानों को अस्थायी संचालन की अनुमति भी दी जा सकेगी।
संगठित अपराध पर होगी सख्त कार्रवाई
बिहार अपराध नियंत्रण (संशोधन) विधेयक के तहत अब संगठित अपराध, भू-माफिया, पेपर लीक गिरोह, विस्फोटक से जुड़े अपराध, वन संपदा की तस्करी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले मामलों में कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।
सोशल मीडिया पर अभद्रता पर भी कार्रवाई
नए प्रावधानों के अनुसार सोशल मीडिया या इंटरनेट पर किसी व्यक्ति के खिलाफ अभद्र भाषा, गाली-गलौज या अपमानजनक टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी। सरकार का मानना है कि इससे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा मिलेगा।
विकास की दिशा में सरकार का बड़ा कदम
सरकार का कहना है कि इन 13 विधेयकों के लागू होने से शिक्षा, प्रशासन, निवेश, कानून-व्यवस्था और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आने वाले समय में इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि आम लोगों को इनका सीधा लाभ मिल सके।
पंचायत, कारोबार और जेल सुधार से जुड़े फैसले
विधानसभा ने पंचायत व्यवस्था, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, निबंधन व्यवस्था और कारा सुधार से जुड़े कई विधेयकों को भी मंजूरी दी है। इन फैसलों का उद्देश्य स्थानीय प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाना, निवेश को बढ़ावा देना और सरकारी सेवाओं में सुधार लाना है।
.png)
0 comments:
Post a Comment