स्कूल-कॉलेज के आसपास बढ़ेगी सुरक्षा
सरकार की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। शिक्षण संस्थानों के आसपास महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी बढ़ने से छेड़खानी और मनचलों की गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। छात्राएं बिना डर के स्कूल और कॉलेज आ-जा सकें, इसी को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है।
5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सरकार ने राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का भी रोडमैप बताया। सरकार का लक्ष्य नवंबर तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाना है। बाहर रहकर कारोबार कर रहे बिहार के उद्योगपतियों से भी राज्य लौटकर निवेश करने की अपील की गई है।
5 नई चीनी मिलें शुरू करने की तैयारी
किसानों और रोजगार से जुड़ी एक और बड़ी घोषणा की गई। राज्य में फिलहाल 10 चीनी मिलें संचालित होने की बात कही गई है। वहीं अगले छह महीनों में 5 और चीनी मिलें शुरू करने की तैयारी है। इससे गन्ना किसानों के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment