यूपी सरकार का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिला प्रमोशन!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नायब तहसीलदारों को बड़ी खुशखबरी दी है। राजस्व परिषद की ओर से जारी आदेश के तहत प्रदेश के 332 नायब तहसीलदारों को प्रमोशन देकर तहसीलदार बनाया गया है। इस फैसले के बाद इन अधिकारियों को नए पद के साथ बेहतर वेतनमान का लाभ भी मिलेगा।

लेवल-10 के तहत मिलेगा वेतन

प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों का वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार तय किया जाएगा। इसके तहत उन्हें 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा पद के अनुसार मिलने वाले अन्य सरकारी लाभ भी दिए जाएंगे।

DPC की बैठक में मिली मंजूरी

इन प्रमोशन को लेकर 6 और 7 अगस्त को विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की बैठक हुई थी। बैठक में 332 नायब तहसीलदारों के प्रमोशन को मंजूरी दी गई। इसके बाद राजस्व परिषद ने प्रमोशन का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों की तैनाती प्रदेश के अलग-अलग जिलों में की गई है। इनमें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, मेरठ और अयोध्या जैसे जिले शामिल हैं।

दो साल का होगा प्रोबेशन पीरियड

प्रमोशन के बाद सभी नवप्रोन्नत तहसीलदारों को दो साल के प्रोबेशन पीरियड में रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें निर्धारित विभागीय परीक्षा भी पास करनी होगी। साथ ही उनके कामकाज और प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। प्रोबेशन अवधि सफलतापूर्वक पूरी करने और जरूरी शर्तें पूरी करने के बाद उन्हें नियमानुसार स्थायी किया जाएगा। वहीं, यदि किसी अधिकारी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो नियमों के तहत उसे वापस नायब तहसीलदार के पद पर भेजा जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment