1. LPG सब्सिडी के लिए BAA जरूरी
घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) को लेकर नया प्रावधान लागू होगा। सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए तय प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। जिन लोगों ने पहले ही BAA करा लिया है, उन्हें दोबारा कराने की जरूरत नहीं होगी।
2. जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के नियम बदलेंगे
जन्म या मृत्यु का रजिस्ट्रेशन समय पर कराने पर प्रक्रिया आसान और शुल्क-मुक्त रहेगी। देरी की स्थिति में अतिरिक्त अनुमति और जुर्माने से जुड़े प्रावधान लागू होंगे। खासतौर पर एक साल से अधिक देरी वाले मामलों में संबंधित अधिकारी की अनुमति जरूरी हो सकती है।
3. SBI से कैश निकालने पर चार्ज
SBI के बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट (BSBD) में महीने में चार बार तक कैश निकासी मुफ्त रहेगी। इसके बाद प्रत्येक निकासी पर 15 रुपये और लागू GST देना होगा।
4. बल्क FD की नई सीमा
बैंकों में बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट की सीमा में बदलाव किया गया है। अब 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की FD को बल्क डिपॉजिट माना जाएगा। बैंक इस तरह की जमा पर अपनी नीतियों के अनुसार ब्याज दर तय कर सकेंगे।
5. बच्चों के Aadhaar अपडेट पर फीस
बच्चों के Aadhaar में बायोमेट्रिक अपडेट की मुफ्त सुविधा 30 सितंबर के बाद खत्म हो जाएगी। 1 अक्टूबर से फिंगरप्रिंट और फोटो जैसे अपडेट के लिए 125 रुपये शुल्क देना होगा।
6. खान खरीदने की डिजिटल व्यवस्था
किसानों के लिए खाद की बिक्री को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से Fertilizer Sale Application System शुरू किया जा रहा है। इसके जरिए उर्वरक की खरीद-बिक्री से जुड़ी प्रक्रिया को डिजिटल किया जाएगा।
7. पटना में प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज
पटना नगर निगम क्षेत्र में संपत्ति कर जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। इसके बाद बकाया कर पर हर महीने 1.5 फीसदी ब्याज लगने का प्रावधान है। इसलिए संपत्तिधारकों के लिए समय पर टैक्स जमा करना जरूरी होगा।
ध्यान रखें
इन बदलावों में कुछ नियम पूरे देश में लागू होने वाले हैं, जबकि कुछ बिहार या पटना क्षेत्र से जुड़े हैं। इसलिए किसी भी भुगतान या आवेदन से पहले संबंधित विभाग की ताजा जानकारी जरूर जांच लें।

0 comments:
Post a Comment