जारी हुआ स्वीकृति आदेश
बीईओ कार्यालयों से प्राप्त ऑनलाइन संस्तुति के आधार पर बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने चयन वेतनमान की मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। पहली सूची में 160 और दूसरी सूची में 57 शिक्षकों को शामिल किया गया है।
हर महीने 2500 से 3000 रुपये तक बढ़ेगा वेतन
विभागीय नियमों के तहत एक ही पद पर निर्धारित अवधि पूरी करने वाले पात्र शिक्षकों को चयन वेतनमान दिया जाता है। इससे संबंधित शिक्षकों के मूल वेतन में बढ़ोतरी होगी और मासिक वेतन करीब 2500 से 3000 रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है।
अक्टूबर के वेतन में मिलेगा लाभ
बताया गया है कि सितंबर 2016 में नियुक्त हुए शिक्षकों ने सितंबर 2026 में एक ही पद पर 10 वर्ष की सेवा पूरी की है। स्वीकृति के बाद अक्टूबर में मिलने वाले वेतन से बढ़े हुए वित्तीय लाभ का असर दिखाई दे सकता है। आदेश जारी होने के बाद शिक्षक संगठनों ने खुशी जताते हुए बीएसए कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

0 comments:
Post a Comment