‘जल सारथी’ ऐप पर दर्ज होगी शिकायत
ग्रामीणों को सड़क की समस्या बताने के लिए ‘जल सारथी’ ऐप पर सुविधा दी गई है। लोग सड़क की स्थिति की फोटो या वीडियो अपलोड करके शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इससे संबंधित अधिकारियों तक समस्या सीधे पहुंचाने में मदद मिलेगी।
लंबित पेयजल कार्यों पर भी जोर
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों के साथ पेयजल योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन गांवों में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कें खराब हुई हैं, वहां मरम्मत का काम अभियान के दौरान प्राथमिकता से पूरा किया जाए।
साथ ही, जिन गांवों में अभी पेयजल सुविधा नहीं पहुंची है, वहां लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने को कहा गया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि 10 नवंबर के बाद सड़क मरम्मत से जुड़ी शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार अभियता की जवाबदेही तय की जाएगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment