4 शुभ योग से खास रहेगा मंगलवार! 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

राशिफल। 29 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिष के लिहाज से खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार इस दिन हर्षण योग और वज्र योग के साथ अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 9:03 बजे तक रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इन शुभ योगों का असर कुछ राशियों के लिए सकारात्मक रह सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है। कामकाज में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और लंबे समय से अटके किसी काम में प्रगति के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में भी राहत मिल सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुभ योगों का प्रभाव करियर से जुड़े मामलों में देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या अवसर मिल सकता है। कारोबार करने वालों के लिए भी नए संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए धन और कामकाज के लिहाज से दिन अनुकूल रह सकता है। किसी पुराने निवेश या रुके हुए भुगतान से फायदा मिलने की संभावना है। परिवार में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए मंगलवार नए अवसर लेकर आ सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। यात्रा से जुड़ा कोई काम भी पूरा हो सकता है।

0 comments:

Post a Comment