केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस हफ्ते बढ़ सकता है DA, जानें कितना मिलेगा फायदा

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी का इंतजार है। जून 2026 के AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर 3 प्रतिशत DA बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर यह बढ़ोतरी मंजूर होती है तो DA मौजूदा 60% से बढ़कर 63% हो सकता है। हालांकि, अंतिम दर का ऐलान केंद्र सरकार ही करेगी।

AICPI आंकड़ों से तय होता है DA

DA की गणना AICPI-IW के 12 महीने के औसत के आधार पर होती है। जुलाई 2025 से जून 2026 तक का औसत इंडेक्स 148.65 रहा, जिसके आधार पर गणना करीब 63.76% बैठती है और इसे 63% माना जा रहा है।

कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

अगर DA 60% से बढ़कर 63% होता है तो 3 प्रतिशत अंक का इजाफा होगा। उदाहरण के तौर पर ₹18,000 के बेसिक पे वाले कर्मचारी को DA में करीब ₹540 प्रति माह अतिरिक्त मिल सकता है। वहीं ₹35,400 के बेसिक पे पर यह बढ़ोतरी करीब ₹1,062 प्रति माह होगी।

पिछली बढ़ोतरी कितनी थी?

केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में 1 जनवरी 2026 से प्रभावी DA में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जिसके बाद DA 58% से बढ़कर 60% हुआ था।

फिलहाल कर्मचारियों की नजर सरकार के आधिकारिक ऐलान पर है। मंजूरी मिलने के बाद ही बढ़े हुए DA की वास्तविक दर और भुगतान से जुड़ी जानकारी स्पष्ट होगी।

0 comments:

Post a Comment